जिले में स्वाइन फ्लू की दस्तक से हड़कंप मचा हुआ है। दिसंबर में हुई महिला की मौत के बाद एक अन्य महिला की हालत गंभीर होने के चलते विभाग ने इस बीमारी से निपटने के उपाय शुरू कर दिए है। इसके लिए जिला अस्पताल में विशेष वार्ड बनाया गया है। कैथल के छत्ता लक्ष्मन दास कॉलोनी निवासी एक महिला को स्वाइन फ्लू की शिकायत के बाद कैथल से पीजीआई रेफर किया गया है।
महिला पीजीआई में वेंटिलेटर पर है। इससे पूर्व 24 दिसंबर को गुहला-चीका में एक महिला की मौत हो चुकी है। विभाग ने दोनों पीड़ितों परिवार के आसपास के सैंपल एकत्रित करके जांच शुरू कर दी है। वहीं जिला अस्पताल में भी विशेष वार्ड बनाया गया है।
डिप्टी सिविल सर्जन डा. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा इस बीमारी से निपटने के लिए आवश्यक उपाय किए जा रहे है। अस्पताल में स्पेशल वार्ड बनाकर इलाज की व्यवस्था की गई है।
इस बीमारी का मुख्य कारण सर्दी में हवा में फैलने स्वाइन फ्लू का वायरस है। जो एक बार किसी व्यक्ति के हो जाए जो संकर्मण के कारण दूसरे लोगों को भी होने का खतरा होता है।
ये हैं लक्षण -
गले में खारीस रहना, खांसी होना, नाक बहना, आंखों का लाल रहना
बचाव के उपाय-
1.भींड भाड़ की जगह पर जाने से बचे।
2. लोगों से हाथ न मिलाने, हाथ जोड़कर नमस्कार करें
3. सर्दी जुकाम होने से डॉक्टर को दिखाएं।