फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलालां कै जूते भी मारो अर पर्चे भी दर्ज करवाओ

Tue, 02 Feb 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गुहला-चीका
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सांसद राजकुमार सैनी आज समाज कल्याण विभाग की पेंशनों संबंधी शिकायतों को लेकर बुरी तरह भन्ना गए। उन्होंने खुलेआम लोगों से कह डाला कि इस दलाल कल्चर ने ही इतने सालों तक हरियाणा का भट्ठा बिठाए रखा था। अपने ठेठ लहजे में सैनी ने कहा कि जड़ै सी कोई दलाल फस जै, उसको जूते भी मारो अर थाने मै उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवाओ। रही अफसरां की बात उनके खिलाफ मैं खुद अपने नाम से एफआईआर करवाऊंगा।
विज्ञापन


सांसद राजकुमार सैनी मंगलवार को लोकनिर्माण विभाग के विश्राम गृह में खुला दरबार लगाने आए थे। बुढ़ापा पेंशन, विकलांग पेंशन तथा विधवा पेंशन संबंधी शिकायतों का तांता लगा देख सांसद गुस्से से भर उठे। उन्होंने मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी का फोन मिलाया और ताकीद की जनता के काम करना शुरू करो वरना कार्रवाई होते देर नहीं लगेगी।

मौसम के अनुसार बदल लो कपड़े
सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि कांग्रेस और इनेलो शैली में ढली अफसरशाही को अभी शायद इमानदारी से जनता के काम करने की आदत नहीं पड़ी है इसलिए आज भी वे हर काम के लिए पहले पैसे मिलने की उम्मीद करते हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह मौसम बदलते ही लोग कपड़े बदल लेते हैं उसी तरह अफसरशाही को भी प्रदेश की राजनीतिक आबो हवा के अनुसार अपने आपको बदल लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब वह दौर गया जब हरियाणा प्रदेश में थाना, चौंकी तहसील से लेकर कमीशनरियां तक बिक जाती थी और खास जगह पर नियुक्ति के लिए खास राशि देनी होती थी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में वही अफसर टिकेगा जो जनता के लिए पूरी इमानदारी से काम करेगा।
विज्ञापन


गैर जरूरी है राज्यसभा
सांसद राजकुमार सैनी ने फिर राज्य सभा को गैर जरूरी करार देते हुए पहले जनमत संग्रह करवाकर और फिर संविधान संशोधन द्वारा इसे खतम करने की मांग कर डाली। उन्होंने कहा कि राज्यसभा कभी होगी समाज के अच्छे लोगों को सियासत में पहुंचाने की अहम कड़ी लेकिन आज के दौर में तो यह चुनाव हारे हुए लोगों की आराम गाह बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में गए नेताओं की जनता के प्रति कोई जवाबदेही तो होती नहीं बस वे अपने क्षुब्ध राजनीतिक स्वार्थ के लिए जनहित के बिलों में अडंगा लगाने का काम करते हैं। खुलेदरबार में विभिन्न विभागों से संबंधित 62 शिकायतें आई, जिनको शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। आज की मुख्य शिकायतों में बिजली, पानी, ऋण, ग्रामीण विकास, राजस्व,बुढ़ापा पैंशन, पंचायतीराज, कल्याण विभाग, नगरपालिका  आदि से संबंधित शिकायतें रही।

इस मौके पर नगराधीश नवीन आहुजा, जी.एम. रोड़वेज रामकुमार, डीएसपी जितेन्द्र सिंह, तहसीलदार विजय मोहन सियाल, गुहला भाजपा मंडल अध्यक्ष मांगे राम जिंदल, पूर्व पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश गोयल, पूर्व एमसी गुरदेव सैनी,त जयप्रकाश जेपी, भाजपा नेता महेन्द्र चीमा, ईश्वर चंद अत्रि, दिनेश शर्मा, जसविन्द्र जोसन, सुरता राम शर्मा, नेत्रपाल, सुदेश बिंदलिश, जगमाल रा, गुरनाम सिंह, अमरेन्द्र खारा, ओमप्रकाश ठेकेदार, कुलदीप माजरा, सुभाष शर्मा, डा. ओमता राम, रामभजन चौहान, ओमप्रकाश सहित सांसद के निजी सचिव अश्वनी कुमार, कैथल कार्यालय के प्रभारी राजीव राणा अन्य सभी विभागों के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें