फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैथल में दिनभर गर्मी ने किया बेहाल, पूंडरी में 10 मिनट की बारिश से मिली राहत

विज्ञापन
पूंडरी बस स्टैंड के सामने कुछ देर हुई बारिश से हुआ जलभराव।
विज्ञापन
कैथल/पूंडरी। जिले में रविवार को भी भीषण गर्मी और उमस से लोगों को परेशानी हुई। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर बाद आसमान में बादल छाए। रात तक बादलों की आवाजाही बनी रही। वहीं पूंडरी कस्बे में दोपहर के समय करीब 10 से 15 मिनट तक हुई तेज बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से कुछ देर के लिए राहत दी। बारिश के बाद तापमान में हल्की गिरावट महसूस की गई लेकिन कुछ ही देर बाद तेज धूप निकलने से उमस पहले से अधिक बढ़ गई।
विज्ञापन

बारिश के दौरान पूंडरी के कई निचले इलाकों और मुख्य सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने कहा कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण थोड़ी देर की बारिश में भी कई स्थानों पर पानी भर गया।
गांव फतेहपुर में चल रहे सीवरेज निर्माण कार्य की धीमी गति ने दुकानदारों की परेशानी बढ़ा दी है। दुकानों के सामने खुदाई और कीचड़ के कारण ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। लोगों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में अच्छी बारिश हुई तो अधूरा निर्माण कार्य जलभराव की बड़ी समस्या पैदा कर सकता है।

पूंडरी बस स्टैंड के सामने कुछ देर हुई बारिश से हुआ जलभराव।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें