बेटी के जन्म पर खुशी मनाते परिवार के सदस्य व स्वास्थ्य विभाग के सदस्य।
राजौंद। कश्यप मोहल्ले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संजना पत्नी अंग्रेज़ी के घर जन्मी बच्ची की खुशी पर ढोल नगाड़ों के साथ मिठाइयां बांटी गई। यह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम डॉक्टर संदीप की अध्यक्षता में किया गया है। उन्होंने कहा कि बेटी अब सिर्फ ज़िम्मेदारी नहीं बल्कि पूरे परिवार का अभिमान बन चुकी है, बेटियां अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। इस दौरान सी एच सी राजौंद से सुदेश ए एन एम, दर्शना, रजनी, कविता राज रानी, ऊषा, आशा, शीला शकुन्तला माया सभी आशाओं ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। संवाद