संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। जिला कैथल टेपबॉल क्रिकेट संघ की ओर से पहली राष्ट्रीय महिला टेपबॉल प्रतियोगिता के लिए खिलाडि़यों का अभ्यास सत्र राजकीय कन्या महाविद्यालय सीवन में चल रहा है। सभी खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं।
शमशेर सिंह डीपीई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली खिलाड़ियों के अभ्यास के दौरान स्कूल में पहुंचे और खिलाड़ियों से बातचीत की। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के बारे में समझाया और बताया कि खेल से हम अनुशासन सीखते है और अनुशासन से ही अच्छे व्यक्तित्व का निर्माण होता है।
इस अवसर पर टेपबॉल क्रिकेट संघ हरियाणा के प्रदेश सचिव संजय सैन ने बताया कि पहली महिला राष्ट्रीय टेपबाॉल प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 28 नवंबर को सुल्तानपुर लोधी (पंजाब ) होना है जिसके लिए हरियाणा की महिला टीम का अभ्यास सत्र चल रहा है। इस अवसर पर एडवोकेट नरेंद्र कोहली, मनोज कुमार, कोच सुदर्शन सिंह सीवन व अन्य उपस्थित रहे।