फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खंड स्तरीय विज्ञान सेमिनार में स्वाति वधवा प्रथम

विज्ञापन
खंड स्तरीय विज्ञान सेमिनार के दौरान मौजूद अध्यापक। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा में खंड स्तरीय शिक्षक विज्ञान सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार में विभिन्न क्लस्टरों के 11 अध्यापकों ने अपने नवाचार और वैज्ञानिक विचार प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल में सुनीता गुलाटी और रामदिया शामिल रहे। उनके मूल्यांकन के आधार पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोट बंदराणा की पीजीटी भौतिकी विज्ञान स्वाति वधवा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय उच्च विद्यालय देवबन की टीजीटी विज्ञान अदिति द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुहना की टीजीटी विज्ञान रीतू रानी तृतीय रहीं। विजेता शिक्षक-शिक्षिकाएं अब जिला स्तरीय विज्ञान सेमिनार में खंड कैथल का प्रतिनिधित्व करेंगी। सेमिनार के सफल आयोजन में राजकुमार, पीजीटी भौतिकी विज्ञान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने निर्णायक मंडल, आयोजक टीम, मेजबान विद्यालय के प्राचार्य और समस्त स्टाफ का व्यवस्थाओं के लिए आभार जताया।

खंड स्तरीय विज्ञान सेमिनार के दौरान मौजूद अध्यापक। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें