फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दौड़ में स्वरूप और समदिशा अव्वल

Fri, 01 Mar 2024 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत के श्री कपिल मुनि राजकीय महिला महाविद्यालय में वीरवार को खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। इसके तहत 1500 मीटर दौड़ की स्पर्धा में स्वरूप और 100 मीटर दौड़ में समदिशा प्रथम रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य राजेश सैनी ने शिरकत की। छात्राओं ने मुख्य अतिथि को तिलक लगाकर खेल मैदान मेंं स्वागत किया। अध्यक्षता प्रतियोगिता प्रभारी डॉ. रूपेंद्र ने सभी स्टाफ सदस्यों के साथ की। मंच संचालन की कमान उप प्राचार्य शीशपाल बेदी के हाथ रही। इस दौरान खेल व्यवस्था में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांव बाता के डीपीई कुलदीप सिंह ने भी योगदान दिया।
विज्ञापन


खेल आयोजन के प्रारंभ से पहले वर्ष की बेस्ट एथलीट कुमारी नवरूप ने मार्च पास्ट किया। उपरांत खेलकूद प्रतियोगिता विधिवत रूप से शुरू हुई। प्रतियोगिता में 100, 200, 400, 800 व 1500 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉट पुट, जैवलिन थ्रो और अन्य खेल शामिल रहे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता प्रभारी डॉ. रूपेंद्र ने बताया कि 100 मीटर दौड़ में समदिशा प्रथम, शुभम द्वितीय व निक्की ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान समदिशा, द्वितीय सपना और तृतीय मोनिका ने पाया। 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान अंशुक, द्वितीय स्थान नवरूप व तृतीय स्थान पर प्रीति रही। 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान अमीषा, द्वितीय मौसम व तृतीय स्थान बसकर ने प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में नवरूप प्रथम , द्वितीय निक्की व तृतीय स्थान मुकेश ने प्राप्त किया। लंबी कूद में नवरूप प्रथम, मनीषा द्वितीय व पूजा तृतीय रही। शॉट पुट में आशु प्रथम, मनीषा द्वितीय व ईशा तृतीय रहीं. ऊंची कूद में प्रथम स्थान समदिशा, द्वितीय सपना व तृतीय स्थान विनती ने प्राप्त किया। जैवलिन थ्रो में प्रथम स्थान अनु, द्वितीय पूजा व तृतीय स्थान आशु ने हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें