कैथल। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने व अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए एसएचओ थाना सिविल लाइन, एसएचओ थाना गुहला, चौकी रामथली,चौकी महमूदपुर, हरनोली व भागल, चौकी पुलिस ने संदिग्ध घरों में जांच की। पुलिस टीमों ने सर्च ऑपरेशन चलाकर छानबीन की कि कहीं किसी जगह कोई मादक पदार्थ छुपा रखा हो या कोई नशा बेचने वाला गैर कानूनी तरीके से न रहता हो। एसपी राजेश कालिया ने बताया कि इस अभियान में मुख्य रूप से नशे का कारोबार करने वालों और आपराधिक कार्यों में शामिल आरोपी जो गैर कानूनी तरीके से रह रहे हैं, उन पर शिकंजा कसना है। संवाद