गांव सौथा में संदिग्ध डेंगू से एक 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रहा। जबकि मृतक के परिजन बच्चे की मौत का कारण डेंगू बता रहे हैं। गांव में डेंगू से कई अन्य लोग भी पीड़ित बताए जा रहे हैं।
गांव सौथा निवासी दर्शन सिंह ने बताया कि सप्ताह भर पूर्व उसके 12 साल के बेटे रोहित को बुखार हुआ था। उसने एक दिन तो गांव से ही दवा ली। इसके बाद सीवन में चेकअप करवाया। बाद में कैथल में शाह अस्पताल के में दाखिल करवाया। यहां प्लेटलेट्स कम होने के कारण पीजीआई रेफर कर दिया। जहां मंगलवार रात्रि उसके मासूम बेटे की मौत हो गई। दर्शन ने बताया कि पीजीआई में भी उसके बेटे को डेंगू बताया गया है। रिपोर्ट में भी डेंगू जैसी बीमारी को ही मौत का कारण बताया गया है। सप्ताह भर में उसका मासूम बेटा काल का ग्रास बन गया। बच्चे की मौत के चलते पूरे परिवार में परिजनों की हालत खराब है। रोहित गांव के ही स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र था।
वहीं गांव वासी बिंद्र सिंह ने बताया कि उनके गांव में डेंगू से कई लोग बीमार हो चुके हैं। उसके भाई ओमप्रकाश, भाभी सलीना देवी के अलावा सरणु, जीत कुमार को भी डेंगू हो चुका है। यहां डेंगू को लेकर दहशत बनी हुई है।
गांव के सरपंच सतीश कुमार ने कहा कि गांव में बच्चे की डेंगू से मौत हुई है। कई अन्य लोगों को भी डेंगू बताया जा रहा है। बीडीपीओ के माध्यम से प्रशासन को इस संबंध में सूचित किया जाएगा। ताकि आवश्यक कदम उठाए जा सके।
पहले भी हो चुकी हैं संदिग्ध डेंगू से मौतें
जिले में पहले भी संदिग्ध डेंगू से गांव देवीगढ़ व ड्योडखेड़ी में दो की मौत हो चुकी है। वहीं निजी अस्पतालों में हर रोज डेंगू क%E