रक्षा बंधन के त्योहार पर शहर के बाजारों में खूब रौनक है। बहने भाइयों के लिए अलग-अगल राखियां खरीद रही हैं। शहर बाजारों में चंदन की लकड़ी, सुच्चे मोती, स्टोन, चांदी व सोने की राखियों की खूब मांग है। बाजार व मिठाईयों की दुकानों पर महिलाओं की खूब भीड़ देखी जा रही है।
चांदी के 400 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की राखियां है जबकि सोने में 30 हजार से लेकर 90 हजार रुपये तक की राखी है। इसके अलावा चंदन की लकड़ी, सुच्चे मोती स्टोन की राखियां 10 रुपये से लेकर 100 रुपये तक मिल रही है।