फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मानसिक विकास के लिए सूर्य नमस्कार की सलाह

Tue, 10 Feb 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
सूर्य नमस्कार ​शिविर में भाग लेते साधक। - फोटो : kishatwar news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। पुलिस लाइन कैथल में सोमवार को पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए विशेष सूर्य नमस्कार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। समझाया गया कि इससे मानसिक विकास में मदद मिलती है। शिविर का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल के शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और कार्यकुशलता को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।

यह शिविर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शकुंतला दहिया के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसमें आयुष योग सहायक संजू आर्या और संदीप सिंह ने प्रशिक्षण दिया। योग सहायकों ने पुलिसकर्मियों को सूर्य नमस्कार की सही विधि, श्वास-प्रश्वास की तकनीक तथा अभ्यास के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


योग सहायक संदीप सिंह ने सूर्य नमस्कार को एक संपूर्ण योग अभ्यास बताते हुए कहा कि यह शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है। उन्होंने बताया कि सूर्य नमस्कार से सहनशक्ति और लचीलापन बढ़ता है, साथ ही यह हृदय, फेफड़ों और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शकुंतला दहिया ने कहा कि सूर्य नमस्कार केवल व्यायाम नहीं, बल्कि समग्र स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम है। यह मानसिक तनाव, चिंता और अवसाद को कम कर एकाग्रता और निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाता है। साथ ही यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी सुदृढ़ करता है, जो पुलिस जैसे चुनौतीपूर्ण और तनावपूर्ण सेवा क्षेत्र में कार्यरत कर्मियों के लिए अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें