फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सर्वे में मिला 12 जगहों पर लार्वा, दिए नोटिस

Wed, 11 Sep 2024 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मंगलवार को जिलेभर में 12 हजार 368 घरों व दुकानों में मच्छरों के लार्वा की जांच की। इस दौरान अलग-अलग टीमों को 12 जगहों पर लार्वा मिला। सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया गया।

1914 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर डेंगू जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट बुधवार को आएगी। अब तक 1810 संदिग्ध मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं। अब तक जिले में 11 लाख 46 हजार 634 घरों की जांच की जा चुकी है। अब तक जिले में तीन केस डेंगू के मिले हैं, जो राहत की खबर है क्योंकि पिछले साल डेंगू के 118 केस पूरे जिले में मिले थे।
विज्ञापन


अब तक जिले भर के ग्रामीण व अर्बन एरिया में लोगों की हुई जांच में सामने आया है कि 69,852 को बुखार मिला। जिनके ब्लड के सैंपल लेकर स्लाइड तैयार की गई हैं। सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने कहा कि घर के आसपास या घर के अंदर भी पानी न जमा होने दें।
विज्ञापन


कूलर में पानी है, तो उसमें केरोसिन तेल डालकर रखें। इससे मच्छर पनपने की संभावना कम हो जाती है। पानी की टंकियों को खुला न छोड़ें, अच्छी तरह ढक कर रखें। इन दिनों फुल स्लीव और पैरों को ज्यादा से ज्यादा ढकने वाले कपड़े पहनें। सफाई का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें