फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कातिलाना हमला करने के मामले में किया आत्मसमर्पण

Fri, 21 Mar 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजौंद/कैथल। झगड़े के बाद आपसी सुलह करवाने गए व्यक्ति पर गोली चलाकर कातिलाना हमला करने के मामले में पुलिस दबिश के दबाव में मंडवाल निवासी आरोपी जनक सिंह ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी को नियमानुसार कार्रवाई तहत थाना राजौंद पुलिस के एसआई ईश्वर सिंह की टीम ने गिरफ्तार किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मंडवाल निवासी भूपेंद्र सिंह की शिकायत दी थी कि तीन सितंबर को उसके गांव के जसन व गोगा का आपस में झगड़ा हो गया था। इस मामले को लेकर गांव में पंचायत बुलाई गई थी। उसका बड़ा भाई गांव का मौजूदा सरपंच तरसेम आज किसी काम से बाहर गया हुआ था। इस कारण वह तथा उसका भाई जरनैल पंचायत में गए थे।
विज्ञापन


वहां वह युवकों को समझा रहा था तो इस दौरान उनके गांव के ही भूपेंद्र उर्फ चौनी ने कहा कि हम किसी प्रकार की सुलह नहीं करते व उसने अपने हाथ में लिए कट्टे से जरनैल पर फायर किए। जो एक गोली जरनैल की दायीं जांघ में लगी। इसी दौरान अन्य आरोपी भी लाठी गंडासी लिए आए तथा वहां बैठे व्यक्तियों पर हमला कर दिया। झगड़ा देखकर गांव के लोग इकट्ठा होने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। जिस बारे थाना राजौंद में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए हैं। आरोपी जनक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। इसी दबाव के चलते आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। पूछताछ के दौरान कब्जे से वारदात में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया गया। आरोपी वीरवार को अदालत में पेश कर जेल में भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें