संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। भाजपा के कैथल से निवर्तमान विधायक लीला राम के बयान पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने पलटवार किया है। इस मामले में सुरजेवाला ने एक जनसभा में मीडिया से बातचीत में कहा कि पहले निवर्तमान विधायक ने जो मकान बनवाएं हैं। उन मकानों पर जाने के लिए कम से कम सड़कों बनवा देते। वहां सीवरेज का इंतजाम और पानी की व्यवस्था तो बनवा देते। कहा कि वे व्यक्तिगत वाद-विवाद ने नहीं पड़ते हैं। निवर्तमान विधायक को बौखलाहट है और वह स्वाभाविक भी है। जब लोग आपको प्रेम न करे और आप कहें कि मेरी तो चालदी कौनी। तब स्वाभाविक है कि बौखलाहट होगी। उन्हें बहुत बेचैनी है, यदि कुछ किया होता तो यह बौखलाहट नहीं होती।
निवर्तमान विधायक ने यह दिया था बयान
कैथल के निवर्तमान लीला राम गुर्जर ने लीला राम ने सुरजेवाला के मैं पुराना मिस्त्री हूं, मुझे मेरा काम दे दो बयान पर तंज कसते हुए कहा था कि रणदीप सुरजेवाला झूठ बोलते हैं। उन्होंने जींद उपचुनाव में कहा था कि अगर वह जीत गए तो वे कैथल की सीट छोड़ देंगे। कैथल शहर के व्यापारी, अग्रवाल व पंजाबी समाज सहित अन्य जो मौजिज लोग हैं, उनके भी मकान एक हजार फीट से अधिक जगह में नहीं होंगे, लेकिन सुरजेवाला जो स्वयं को मजदूर, मिस्त्री कहते हैं, उनकी कोठी आठ एकड़ में बनकर तैयार है। सुरजेवाला ने कैथल के लोगों के दम पर अपनी अनाप-शनाप प्रॉपर्टी खड़ी कर ली है। उनकी अब स्कूल है, यूनिवर्सिटी है, कई एजेंसी है।