फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: केजरीवाल को जमानत मिलने के फैसले का सुरजेवाला ने किया स्वागत

Sat, 14 Sep 2024 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने का स्वागत किया है। इस दौरान एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि कहा कि लोकतंत्र का चीरहरण करके अरविंद केजरीवाल को गलत तरीके से जेल में डाला गया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनके आपस में राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि लोकतंत्र को कुचला जाए। सुरजेवाला ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और न्यायपालिका ने कहा कि यह कस्टडी गलत है। दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। सुरजेवाला ने कहा कि जिस बुलडोजर से भाजपा लोकतंत्र को कुचलना चाहती थी। अब न्यायपालिका ने उसे कुचल दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें