फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अखिल भारतीय किसान सभा के प्रधान बने सुरेश

Thu, 18 Dec 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


ढांड। गुज्जर चौपाल में बुधवार को अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक में किसान सभा की नई कमेटी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से सुरेश कुमार को प्रधान और मास्टर महेंद्र कुमार को सचिव बनाया गया। इसी प्रकार गुरजीत कुमार को कैशियर, हेमराज को उपप्रधान तथा जयपाल पंवार और लटूर सिंह को कमेटी सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता सुरेश कुमार ने की। इसमें जिले भर के किसानों ने भाग लिया। बैठक का संचालन मास्टर महेंद्र कुमार ने किया।

सभा के जिला प्रधान जसबीर सिंह ने कहा कि सरकार लगातार किसान विरोधी नीतियां लागू कर किसानों का शोषण कर रही है। किसानों को उनकी फसलों का एमएसपी नहीं मिल रहा और अनाज मंडियों में उन्हें दोनों हाथों से लूटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान संगठन एमएसपी की गारंटी का कानून बनाने की मांग करता रहा है, लेकिन सरकार इसे लागू करने में लगातार आनाकानी कर रही है। जसबीर सिंह ने खाद की समय पर आपूर्ति न होने और बाजार में अनावश्यक दवाइयां थोपने की घटनाओं को सरकार की नाकामी करार दिया। उन्होंने बताया कि सभा स्मार्ट मीटर जैसी नीतियों का भी विरोध कर रही है। साथ ही किसानों को अपने हकों के लिए संगठित होने और किसान संगठन के महत्व को समझने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें