फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग परंपरा का फायदा उठाना चाहती है भाजपा : सुरजेवाला

Mon, 22 Jun 2015 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह को यदि कांग्रेस राज में जमीन अधिग्रहण के दौरान घोटाला नजर आता है तो वे भी इस घोटाले में शामिल हैं। क्योंकि वे भी उस समय यहां मंत्री थे। असली गड़बड़ी तो भाजपा ने की है।
विज्ञापन

योग दिवस पर सुरजेवाला ने कहा, भाजपा देश की पांच हजार साल पुरानी योग परंपरा का अपने हितों के लिए प्रचार-प्रसार कर फायदा उठाना चाहती है।

भूमि अधिग्रहण बिल की आत्मा निकाल कर इसे निजी कंपनियों के लाभ के लिए कमजोर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मोदी नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने भूमि अधिग्रहण बिल में से किसानों की सहमति का क्लॉज हटा दिया है। किसानों के हाथ काट दिए गए हैं।

सुरजेवाला रविवार को अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनने के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जो मुआवजा बांटा गया है, उसमें बड़ा घोटाला है। सरकार ने अपने चहेते लोगों को मुआवजा राशि दी है। पात्र व्यक्ति इससे वंचित रह गए।
विज्ञापन


 इस पूरे प्रकरण की जांच करवाई जानी चाहिए। जब से प्रदेश में भाजपा सरकार आई है, तभी से प्रदेश में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। सरेआम कत्ल, चोरी, डकैती हो रही हैं। पीएम मोदी ने आयुष विभाग के कांग्रेस सरकार के समय के 2200 करोड़ के बजट को घटाकर 800 करोड़ का कर दिया है।

ऐसे में कैसे आयुष विभाग का भला हो सकता है। उन्होंने कहा कि पीएम खुद योग करें तो वे स्वस्थ रहेंगे तथा सही फैसले ले सकेंगे। इस अवसर पर सुदीप सुरजेवाला, दिलबाग मौर, डा.श्याम साहनी, सुरेन्द्र रांझा एडवोकेट, धर्मपाल ठेकेदार, दलबीर  पूनिया, भरत सिंह बैनीवाल, नरेश सिरटा, विकास गुगलानी, दिनेश ढुल एडवोकेट, रामफल नौच, राजेन्द्र बलवंती, सतीश बलवंती, अमरनाथ कैरों नरेश पूनिया, भीमसिंह फोजी, डा. अनील पंघाल, मा. हरि सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें