संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। बीएससी बायो टेक्नोलॉजी फाइनल में सबसे अधिक अंक प्राप्त कर हरिगढ़ किंगन की बेटी सुप्रिया सिंह ने गांव व माता पिता का मान बढ़ाया है।
सुप्रिया सिंह की इस उपलब्धि पर सामाजिक संस्था स्वतंत्र समूह सेवा समिति व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पूर्व छात्र एसोसिएशन के सदस्यों ने उसे लैपटॉप देकर सम्मानित किया है। सुप्रिया सिंह के पिता सुरजीत सिंह ने बताया कि उनकी बेटी कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से बीएससी बायो टेक्नोलॉजी की पढ़ाई कर रही है।
सुरजीत सिंह ने बताया कि सुप्रिया ने बीएससी बायो टेक्नोलॉजी फाइनल में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा को टॉप किया है। सुप्रिया को सम्मानित करने करने पहुंचे स्वतंत्र समूह सेवा समिति के प्रधान कृष्ण श्योकंद ने बताया कि उनकी संस्था अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करती है। इसके लिए संस्था की तरफ से छात्रों की स्कूल लेपटाप, मोबाइल, फीस, राशन वितरण और हर प्रकार का सामान उपलब्ध करवाया जाता है, ताकि छात्रों को पढ़ाई जारी रखने में दिक्कत न आए।
इस अवसर पर राजेश नैन, रणबीर श्योकंद, ईश्वर ढांडा, गुरचरण पुनिया, जगतार सीड़ा, जितेंद्र करोड़ा, मोहनी नेहरा, अमित कुमार व उदय सीड़ा आदि मौजूद रहे।