कैथल। पुलिस ने दो किलो 15 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में अफीम सप्लायर आरोपी को काबू किया। पुलिस ने क्योड़क रोड पर ईंट भट्ठे के पास नाकाबंदी कर कक्योर माजरा निवासी मोहन लाल और कुरुक्षेत्र के गांव रामगढ़ निवासी सुखदेव सिंह को काबू किया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज करके दोनों आरोपियों को एएसआई जसमेर सिंह की ओर से गिरफ्तार कर लिया गया। व्यापक पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों का अदालत से दो दिन पुलिस रिमांड हासिल किया था। रिमांड अवधि दौरान पूछताछ के बाद आरोपियों ने कबूल किया कि उनको यह अफीम नौच निवासी कर्ण ने उपलब्ध कराई है।
एएसआई जसमेर सिंह की टीम की ओर से त्वरित कार्रवाई दौरान आरोपी गांव नौच निवासी कर्ण को भी काबू कर लिया गया। सभी आरोपी रविवार को अदालत में पेश किए जाएंगे, जिनसे पूछताछ की जा रही है।