फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गांजा फूल पत्ती बरामदगी मामले में सप्लायर काबू

Thu, 06 Nov 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज, एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह व एएसआई गुरदान सिंह की टीम ने नशा सप्लायर बिहार के जिला सुपोल गांव कमालपुर निवासी देव नारायण उर्फ मुखिया को काबू किया है। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 2 नवंबर को सीआईए 1 पुलिस के एएसआई रघुबीर सिंह की टीम द्वारा एक गुप्त सूचना के आधार पर गांव मूंदड़ी से पूंडरी की तरफ सिरसा ब्रांच नहर के पास से आरोपी कमालपूर जिला सुपौल बिहार निवासी मदजावेद अख्तर व गांव अरराहा जिला सुपौल बिहार निवासी पवन को 6 किलो 190 ग्राम गांजा फूल पत्ती सहित काबू किया गया था। आरोपियों के खिलाफ थाना पूंडरी में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई एएसआई गुरदान सिंह द्वारा अमल में लाई गई। दोनों आरोपियों ने पूछताछ दौरान कबूल किया था कि उन्हें यह गांजा फूल पत्ती देव नारायण की ओर से उपलब्ध करवाई गई थी। आरोपी के कब्जे से 3 हजार रुपये ड्रग मनी बरामद की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें