फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सुपरवाइजर नीलम को किया गया सम्मानित

Sat, 27 Dec 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत सुपरवाइजर नीलम को सम्मानित किया गया। सीडीपीओ कार्यालय, राजौंद में कार्यरत नीलम ने बताया कि यह सम्मान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर सुशासन दिवस के तहत दिया गया। इस दिन हर वर्ष सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाता है। नीलम ने बताया कि इस वर्ष जिला सचिवालय के सभागार में सुशासन दिवस के दौरान उन्हें राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा और पूंडरी के विधायक सतपाल जांबा द्वारा सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें राजौंद ब्लॉक में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान हर साल मेहनती और कर्मठ कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए दिया जाता है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें