फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ट्रक की चपेट में आने से युवक की गई जान

Sat, 27 Dec 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कैथल के ड्रेन रोड पर ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान लदाना चक्कू निवासी लखबीर सिंह के रूप में हुई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल कैथल लाया गया। जहां पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


मेगा माजरा लदाना चक्कू के करनैल सिंह ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 दिसंबर को दोपहर को 1:30 बजे उसका भाई लखबीर सिंह बाइक पर सवार होकर ड्रेन रोड कैथल से जा रहा था तो एक अज्ञात ट्रक चालक ने अपने ट्रक को तेज गति और लापरवाही से चलते हुए उसे चपेट में ले लिया। जिस कारण उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने उन्हें सूचना पहुंचाई। शहर थाना प्रभारी गीता ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक ने हेलमेट लगाया हुआ था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें