फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पांच शहीदों के परिवारों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

Sun, 22 Oct 2023 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस लाइन में शनिवार को पुलिस शहीदी दिवस मनाया गया। इस दौरान देश के दुश्मनों व अपराधी तत्वों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद होने वाले भारत के जवानों के नाम पढ़कर उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम में पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवान शामिल थे। एसपी उपासना ने देश की एकता, अखंडता व सुरक्षा के लिए प्राणों की बाजी लगाने के लिए शहीदों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि एसपी उपासना, डीएसपी उमेद सिंह, डीएसपी ललित कुमार व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने अमर शहीदों के बलिदान को याद कर पुलिस लाइन स्थित पुलिस स्मृति स्मारक पर पुष्प चक्र व फूल मालाएं अर्पित की। पुलिस के जवानों की टुकड़ी ने शोक सलामी दी, बिगुल से मातमी धुन बजाई व वहां मौजूद सभी व्यक्तियों ने अमर शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन


पीआरओ ने बताया कि 21 अक्तूबर 1959 के दिन केंद्रीय आरक्षी पुलिस बल के बहादुर नौजवानों ने हॉट स्प्रिंग्स, लेह-लद्दाख में देश की सीमाओं की सुरक्षा करते हुए चीनी घुसपैठियों के साथ हुई मुठभेड़ में 10 जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था। तब से लेकर आज तक समस्त भारतवर्ष में इस दिन को पुलिस शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। डीएसपी उमेद सिंह ने सभी शहीदों के नाम पढक़र सुनाए। एसपी ने कहा कि हमें उन अमर शहीदों के बलिदान पर गर्व है, जिनके शौर्य के कारण न सिर्फ देश की सीमाएं सुरक्षित हैं, अपितु देश की आंतरिक सुरक्षा को कायम रखने में सफलता हासिल की जा रही है, जिनके बलिदान के कारण आज हम सभी खुली हवा में सांस ले रहे है। इस अवसर पर कल्याण निरीक्षक गीता, पुलिस लाइन प्रबंधक सतपाल, एसपी प्रवाचक एएसआई मनोज, सीडीआई एचसी अजय व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

सम्मान ः शहीद पांच कर्मचारियों के परिजनों को विशेष तौर पर आमंत्रित करके स्मृति स्वरूप भेंट कंबल कर एसपी ने उनके सुख-दुख को साझा किया। पीआरओ ने बताया कि 1989 में शहीद हुए रामसिंह निवासी जाजनपुर, 1992 में शहीद हुए कृपाल सिंह निवासी हरिगढ़ किंगन व शहीद गुलजार सिंह निवासी हाबड़ी, 13 अगस्त 2020 को कोरोना महामारी कारण शहीद हुए हेड कांस्टेबल विजय कुमार व पांच जून 2021 को कोरोना महामारी कारण शहीद हुए एसपीओ दलबीर सिंह कैथल के परिजनों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था। पुलिस शहीदी दिवस पर डीसी कार्यालय, एसपी कार्यालय, एडीसी कार्यालय, एसडीएम कैथल कार्यालय, डीएसपी ऑफिस, नागरिक अस्पताल कैथल, बस स्टैंड कार्यालय, जिला परिषद कार्यालय में पुलिस फ्लैग डे के उपलक्ष्य में झंडे लगाए गए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कैथल पुलिस दिवस के उपलक्ष में 10 दिन तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें