फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मां ने दी परीक्षा, सेंटर के बाहर परिजनों ने संभाला बच्चों को

Sun, 22 Oct 2023 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के विभिन्न शिक्षण केंद्र पर शनिवार को ग्रुप डी के लिए सीईटी परीक्षा हुई। परीक्षा में महिला व पुरुषों ने भाग लिया। इस दौरान महिलाएं अपने छोटे बच्चे व परिजनों के साथ परीक्षा देने के लिए पहुंची। सेंटर के बाहर महिला अभ्यर्थियों के बच्चों को अभिभावक विभिन्न खिलौनों, दूध, ब्रेड सहित अन्य चीजें खिलाकर उनको खेल में लगाए हुए थे। ज्यादतर अभ्यर्थियों ने परीक्षा को लेकर सकारात्मक जवाब दिया।

परीक्षा के लिए अभ्यर्थी शुक्रवार शाम से ही पहुंचना शुरू हो गए थे। जो विभिन्न धर्मशाला, गुरुद्वारा, बस अड्डा व रेलवे स्टेशन पर रुके हुए थे। वह सुबह छह बजे से ही परीक्षा देने के लिए अपने अपने सेंटरों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। सुबह सात बजे अभ्यर्थियों का परीक्षा के लिए सेंटर में प्रवेश होने लगा था। दो घंटे तक अभ्यर्थियों के प्रवेश प्रक्रिया चली। इसके बाद 10 बजे अभ्यर्थियों की परीक्षा शुरू हुई। पौने 12 बजे परीक्षा का समापन हुआ। ज्यादतर अभ्यर्थियों ने कहा कि जो विद्यार्थी कोचिंग करते हैं उनके लिए पेपर बहुत आसान रहा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिले में आस-पास के दूसरे जिलों के अभ्यर्थियों की परीक्षा के लिए सेंटर बनाए गए थे। जिसमें ज्यादातर पुरुषों दूसरे जिलों के थे, वहीं अधिकांश महिलाओं को सेंटर जिले में ही बनाया गया था। सीईटी परीक्षा देने के लिए विवाहित महिला व पुरुषों ने भी भाग लिया। महिलाएं अपने छोटे बच्चों व अभिभावकों को लेकर भी परीक्षा देने के लिए पहुंची थी।

जींद के उझाना गांव से पहुंची महिला मंजू ने बताया कि वह सीईटी के लिए परीक्षा देने के लिए पहुंची है। उसके साथ उसकी आठ माह की बेटी है। परीक्षा के समय बेटी की संभालने के लिए उसकी माता राजो देवी उसके साथ आई हुई है। जो परीक्षा का समय होने तक उसकी बेटी को रखेगी। बेटी को रखने के लिए कई खिलौने लिए हैं और दूध, बिस्केट व ब्रेड लिए हुए हैं। ताकि बिटिया भूख रखने पर उसको खिला सके।
पेपर में आए थे सामान्य प्रश्न

अभ्यर्थी पूजा ने कहा कि वह सीईटी की परीक्षा देने के लिए आई है। पेपर बहुत सामान्य आया हुआ था। उसका बहुत ही अच्छा पेपर हुआ है। पेपर में कुल 100 प्रश्न थे और 100 अंक थे। वह कोचिंग व ऑनलाइन माध्यम से इसकी सीईटी परीक्षा की तैयारी की है।
विज्ञापन


चार विषयों से पूछे सवाल

अभ्यर्थी बीरो देवी ने कहा कि वह सीईटी की परीक्षा के लिए आई है। परीक्षा में चार विषयों के गणित, इंग्लिश, रीजनिंग, सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे गए थे। कोई भी प्रश्न पेपर में दोबारा नहीं आया था। प्रश्नपत्र आसान रहा।

उम्मीद है कि चयन हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें