फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: धूप बेअसर, पूरे दिन सताती रही शीतलहर

Fri, 09 Jan 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हल्की धूप निकलने के बावजूद वीरवार को दिनभर ठिठुरन कम नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो-तीन दिन तक बादल छाए रहेंगे और तापमान में गिरावट का अनुमान है। इसके बाद फिर से कोहरा पड़ने की संभावना बनी हुई है। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई भारी बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में भी ठंडी हवाओं और शीतलहर से लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है।

वीरवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 5.1 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम समन्वय अधिकारी डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। सुबह और शाम के समय लोग बाहर निकलने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं। उन्होंने किसानों और पशुपालकों को सलाह दी कि वे फसलों और पशुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों ने अगले तीन दिन से कोहरा छाने और न्यूनतम तापमान कम होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने आमजन से आग्रह किया है कि ठंडी हवाओं से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें। वहीं, किसानों के लिए यह मौसम फायदेमंद है, क्योंकि कोहरे के कारण गेहूं की फसल की पैदावार बेहतर रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें