फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील ने हासिल किया पूरे देश में 61वां रैंक

Mon, 13 Jun 2016 12:16 AM IST
beauro kaithal
विज्ञापन
विज्ञापन
जेईई एडवांस में बेटों ने माता-पिता का सिर फख्र से ऊंचा कर दिया है। गांव खरक पांडवा के सुनील ने पूरे देश में 61वां रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। वहीं वैदिक प्रताप ने 235वां रैंक, वैभव गंभीर ने 3554वां रैंक और आयूष शर्मा ने 7353वां रैंक हासिल किया है। सबसे खास बात यह है कि जेईई एडवांस में पताका फहराने वाले इन अभ्यर्थियों में तीन की चाहत कंप्यूटर साइंस में दाखिले की है।  
विज्ञापन

सुनील के पिता किसान हैं और गांव खरक पांडवा में खेती करते हैं।

वहीं माता बतहेरी देवी ने हाल ही में जिला परिषद का चुनाव भी लड़ा था। सुनील ने बताया कि उसका पिछले साल भी आईआईटी में दाखिला हो गया था। लेकिन वह मुंबई आईआईटी में दाखिला चाहता था। इसके लिए उसने लगातार तैयारी की। इस बार उसका 61वां रैंक आया है जो काफी अच्छा है। हालांकि उसे इससे भी अच्छे रैंक की उम्मीद थी। लेकिन इस रैंक में भी उसका दाखिला मुंबई स्थित आईआईटी में हो जाएगा। जो देश का कंप्यूटर साइंस का टॉप इंस्टीट्यूट है। वह कंप्यूटर साइंस में करियर बनाना चाहता है।  


वहीं सुनील के पिता रामकुमार सहारण ने कहा कि अच्छी शिक्षा दिलवाने के उद्देश्य से शुरू से ही उन्होंने अपने बेटे को प्रेरित किया। एमए, पीजीडीसीए पास रामकुमार ने कहा कि सुनील ने पहले डीएवी स्कूल कैथल फिर कुरुक्षेत्र के गीता निकेतन स्कूल में पढ़ाई की। उसने पूरे जिले में बारहवीं कक्षा में द्वितीय स्थान हासिल किया था। इस बार उसके काफी अच्छे रैंक की उम्मीद थी। जो उसने कर दिखाया। उन्हें खुशी है कि उनके बेटे का दाखिला मुंबई स्थित आईआईटी में होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

 
वैदिक प्रताप ने हासिल किया 235वां रैंक
वैदिक प्रताप ने ऑल इंडिया में 235वां रैंक हासिल कर देश के टॉप आईआईटी में दाखिले का रास्ता साफ कर लिया है। उसका सपना है कि वह कंप्यूटर साइंस में जाए। वैदिक के पिता रामप्रताप राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंड्री स्कूल में अध्यापक हैं। उसकी माता लवलीन कौर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में संस्कृत की अध्यापिका हैं। वहीं वैदिक की बड़ी बहन संध्या प्रताप एनआईटी कुरुक्षेत्र से सीएसई कर रही हैं। डीएवी स्कूल के विद्यार्थी वैदिक ने बताया कि उन्होंने कोटा से कोचिंग हासिल की। उसके माता-पिता के मार्गदर्शन की बदौलत उसका अच्छा रैंक आया है। वैदिक के माता-पिता ने भी अपने बेटे की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह शुरू से ही पढ़ाई में अच्छा रहा है। माता-पिता ने अपने बच्चे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाईं।

वैभव गंभीर ने हासिल किया 3554वां रैंक
कैथल के ही हुडा सेक्टर 19 निवासी बैंकर्स दंपत्ति के पुत्र वैभव गंभीर ने 3554वां रैंक हासिल कर आईआईटी में दाखिले का रास्ता साफ कर लिया। वैभव के पिता ओमप्रकाश गंभीर एसबीआई मेन ब्रांच कैथल में सहायक मैनेजर हैं। वहीं उनकी मां सत्वंत कौर स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, नई अनाज मंडी में एनजीएम हैं। उसके बड़े भाई साहिल गंभीर पहले से फरीदाबाद से बीटेक कर रहे हैं। वैभव ने बताया कि उसका प्रयास रहेगा कि उसे अच्छे संस्थान में दाखिला मिले। फील्ड का चयन वह रैंक के हिसाब से करेगा।

आयूष शर्मा ने हासिल किया 7353वां रैंक
भारतीय दूर संचार निगम में एसडीओ अनिल शर्मा के पुत्र आयूष शर्मा ने जेईई एडवांस में 7353वां रैंक हासिल कर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। आयूष की माता वीना रानी राजकीय विद्यालय नरड़ में अध्यापिका हैं। आयूष ने बताया कि उसे उसके भाई अनुज शर्मा ने इसके लिए प्रेरित किया। वे पहले से ही आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग कर चुके हैं। उन्हीं की प्रेरणा से वह अच्छे संस्थान में दाखिले के लिए प्रयास में हैं। उसका प्रयास रहेगा कि कंप्यूटर साइंस में दाखिला मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें