फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना खेती से आय में होगा इजाफा : प्रबंध निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। दि कैथल सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक कृष्ण कुमार ने कहा कि गन्ना खेती किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रही है। पूंडरी क्षेत्र में आयोजित बैठक में उन्होंने किसानों को आधुनिक तकनीकों के साथ गन्ना उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि किसानों को गन्ना बीज व कीटनाशकों के लिए ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है, जिससे लागत घट रही है। साथ ही गन्ने की तुलाई के लिए ऑनलाइन टोकन प्रणाली लागू की गई है, जिससे प्रक्रिया आसान और पारदर्शी बनी है। प्रबंध निदेशक ने कहा कि मिल प्रशासन किसानों को हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है। गन्ना खेती से जुड़े किसानों की आय में सुधार हुआ है और कई किसान दोबारा इस फसल की ओर लौट रहे हैं। बैठक में किसानों ने गन्ना बुवाई बढ़ाने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर डॉ. रामपाल सिंह तंवर, डॉ. सुलतान सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें