फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, आरोपी काबू

Tue, 24 Mar 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई युवाओं से लाखों रुपये ठगने के मामले में चौकी किठाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव दौलतपुर, जिला हिसार निवासी कुलदीप के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीन के अनुसार गांव गुलियाणा निवासी साहिल ने शिकायत दी कि वह 12वीं पास है और जागरण-कीर्तन का कार्य कर परिवार का पालन-पोषण करता है। वर्ष 2025 में उसकी मुलाकात कुलदीप से हुई, जिसने हरियाणा-पंजाब हाईकोर्ट, होमगार्ड व अन्य विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने साहिल व उसके परिचित युवाओं से अलग-अलग पदों पर नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये ऐंठ लिए। विनय, सोनू, अमन और दीपक से 80-80 हजार रुपये, जबकि हाफिज, विकास, संदीप व जसबीर से 70-70 हजार रुपये लिए गए। इसके अलावा प्रमिला से 30 हजार और साहिल से भी 15 हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब आरोपी ने नौकरी नहीं दिलाई और पीड़ितों ने पैसे वापस मांगे तो उसने उन्हें धमकाया। इस पर थाना राजौंद में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच के दौरान चौकी किठाना प्रभारी एएसआई मनीष कुमार के नेतृत्व में एएसआई नरेंद्र की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को उकलाना से काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें