फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सुगम स्वच्छता एजेंसी के डंपिग यार्ड का कांटा सील

विज्ञापन
कांटे पर लगाई गई सील।
विज्ञापन
कैथल। शहर में सफाई व्यवस्था संभाल रही सुगम स्वच्छता एजेंसी एक बार फिर विवादों में है। मापतौल विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए खुराना रोड स्थित एजेंसी के डंपिंग यार्ड में कूड़ा तोलने वाले कांटे को सील कर दिया। विभाग के अनुसार, इस कांटे की प्रमाणन वैधता समाप्त हो चुकी थी, जिसके बावजूद इसका उपयोग शहर से आने वाले कचरे का वजन करने के लिए किया जा रहा था। नियमानुसार इसे तय समय पर चेक कराना होता है। मापतौल विभाग के अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि डंपिंग यार्ड में लगा कांटा कुछ दिन से बिना वैध पासिंग के चल रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने जांच की तो पाया कि धर्मकांटे का नवीनीकरण नहीं कराया गया था। नियमों के उल्लंघन पर विभाग ने तत्काल प्रभाव से कांटे को सील कर दिया। यह यार्ड शहर की सफाई व्यवस्था का मुख्य केंद्र है, जहां प्रतिदिन भारी मात्रा में कूड़ा लाकर तोला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें