फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गुहला-चीका रोड बनेगा फोरलेन, 130 करोड़ रुपये की राशि मंजूर

विज्ञापन
जर्जर हालत में कैथल-चीका रोड।
विज्ञापन
गुहला चीका। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़े गुहला-चीका रोड के दिन बहरेंगे। लोक निर्माण विभाग की तरफ से इसे फोरलेन बनाया जाएगा। गुहला के विधायक देवेंद्र हंस ने ये मुद्दा विधानसभा में उठाया तो लोक निर्माण विभाग के मंत्री रणवीर गंगवा ने कहा कि इस रोड को फोरलेन बनाने के लिए 130 करोड़ रुपए की राशि मंजूर हो चुकी है। इस पर जल्द काम शुरू कराया जाएगा। बता दें कि ये रोड चीका से होते हुए पंजाब के पटियाला को जोड़ता है, लेकिन लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। लोक निर्माण विभाग की तरफ से इस पर कई बार पैच वर्क की खानापूर्ति भी की गई, लेकिन पूर्व रूप से गड्ढों को नहीं भरा जा सका। यह रोड करीब 35 किमी लंबा है। इस पर करीब 80 से अधिक गांव पड़ते हैं।
विज्ञापन



सीएम कह दें गुहला की सड़कें ठीक, तो मैं बैठ जाता हूं
बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान विधायक देवेंद्र हंस ने चीका कैथल स्टेट हाईवे सहित अन्य सड़कों का मुद्दा जोर शोर से उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा। विधायक देवेंद्र ने कहा कि खराब सड़क के चलते लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो अपनी जा गवां रहे हैं। हंस ने कहा कि विधानसभा में बार-बार सड़कों का मुद्दा उठाने के बावजूद सरकार न जाने क्यों इस समस्या का हल नहीं कर रही। गुहला की सड़कों के मामले में विधायक देवेंद्र हंस ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को भी लपेटे में ले लिया। हंस ने कहा कि गत 6 फरवरी को स्वयं मुख्यमंत्री कैथल चीका मार्ग से होकर पंजाब पहुंचे थे, यदि मुख्यमंत्री बता दें कि गुहला की सड़कें ठीक हालत में है तो मैं बैठ जाता हूं।

विधायक द्वारा उठाए गए सवाल का जवाब देते हुए पीडब्ल्यूडी मंत्री रणवीर गंगवा ने कहा कि सड़क बनाने वाली एजेंसी पर जुर्माना किया गया है। मंत्री ने कहा कि दिसंबर से फरवरी तक तारकोल से बनने वाली सड़कों का काम रोक दिया जाता है। जिस सड़क की विधायक देवेंद्र हंस बात कर रहे हैं वह सड़क फोरलेन बनाई जाएगी और इसके लिए योजना के तहत 130 करोड़ रुपए की राशि मंजूर हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें