गांव नीमवाला में 50 वर्षीय महिला ने घरेलू परिस्थितियों से तंग आकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका के भाई फूलिया खुर्द नरवाना जींद सुभाष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 50 वर्षीय बहन गांव नीमवाला में शादीशुदा थी। उन्होंने बताया कि उसका जीजा राजेंद्र व उसके भांजे विकास व राकेश अपनी पत्नियों के साथ उसकी बहन को परेशान करते थे। इस कारण से उसकी बहन चार माह से उनके पास रह रही थी। पांच दिन पहले ही उसका भांजा विकास उसकी बहन को अपने गांव मवाला ले गया था। इसके बाद भी वे सभी उनको परेशान करने लगे। इसके बाद रविवार को उसकी बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही कलायत से डीएसपी सुनील कुमार तथा राजोंद थाना प्रभारी चंद्रभान मौके पर पहुंचे तथा शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। एसएचओ चंद्रभान ने बताया कि पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर मृतका के पति राजेंद्र तथा दो पुत्र व दोनों पुत्रवधु के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।