फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विशेष विशेषज्ञ व्याख्यान का सफल आयोजन

Fri, 17 Oct 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। गुरु गोबिंद सिंह राजकीय पॉलिटेक्निक चीका के कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग में वीरवार को विशेष विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसका विषय वेब डेवलपमेंट रहा। इस अवसर पर हर्षिता ठाकुर, सीनियर डेवलपमेंट मैनेजर, रीत ढिल्लों व इशिता, नोवेम कंट्रोल्स प्रा. लि., मोहाली से पधारीं, जिन्होंने विद्यार्थियों को वेब डेवलपमेंट की नवीन तकनीकों, उद्योग की आवश्यकताओं आदि की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने वक्ताओं से कई प्रश्न पूछे, जिनके उत्तर पाकर उन्हें व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापकों के मार्गदर्शन में किया गया। प्राचार्य देवेंद्र राणा ने हर्षिता ठाकुर, रीत ढिल्लों एवं इशिता का आभार व्यक्त किया। ­संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें