फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सजगता से ही घट सकेंगे हादसे ः पुनीत

Fri, 17 Oct 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
16kht_17छात्राओं को सडक़ सुरक्षा के बारे में जानकारी देते पुनीत धीमान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। राजकीय महिला महाविद्यालय धनौरी में अशोक लेलैंड ड्राइवर ट्रेनिंग संस्थान, गढ़ी-पाड़ला, द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत विशेष व्याख्यान “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में संस्थान के ट्रेनिंग मैनेजर पुनीत धीमान मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भूगोल के सहायक अध्यापक डॉ. राम जुवारी ने किया।

व्याख्यान में महाविद्यालय की छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों, उनकी आवश्यकता और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। धीमान ने कहा कि हर साल प्रदेश में हजारों लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाते हैं और लाखों घायल होते हैं, जिनका मुख्य कारण यातायात नियमों की अनदेखी है। उन्होंने सभी से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें।
विज्ञापन


धीमान ने जोर देकर कहा कि सड़क सुरक्षा केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि समाज की सक्रिय भागीदारी से ही सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने चेतावनी दी कि जैसे-जैसे सड़कें आधुनिक हो रही हैं, दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ रही है, इसलिए सामूहिक जागरूकता से ही इनके रोकथाम की जा सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने सड़क सुरक्षा के आदेशात्मक, चेतावनी एवं सूचनात्मक चिन्हों के महत्व पर चर्चा की और हर छात्रा से अपने परिवार और जान-पहचान के पांच सदस्यों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की अपील की। साथ ही संस्थान द्वारा महिलाओं के लिए चलाए जा रहे फ्री ड्राइविंग कोचिंग कार्यक्रम की जानकारी भी दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के नॉन-टीचिंग स्टाफ सदस्य दीपा, सविता, बूटा सिंह और कश्मीर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें