फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो दिवसीय प्रवास का सफल आयोजन

Mon, 14 Jul 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दो दिवसीय कैथल प्रवास को ऐतिहासिक और सफल बनाने में सहयोग देने वाले समस्त जिलावासियों, कार्यकर्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और सभी सहयोगियों का आभार जताया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अपने प्रवास के दौरान आरकेएसडी कॉलेज में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मेलन और जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने जनता की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम जनता से आत्मीय भेंट कर विभिन्न मुद्दों पर सार्थक संवाद भी किया। मुख्यमंत्री सैनी के नेतृत्व में “ड्रग्स को पीछे छोड़ें, कैथल के संग दौड़ें” थीम पर आयोजित हाफ मैराथन भी बेहद सफल रहा। इस आयोजन में युवाओं, आम नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें