फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बागवानी फसलों पर 1.40 लाख तक अनुदान

Wed, 18 Feb 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। किसानों को पारंपरिक फसलों के साथ बागवानी की ओर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार विभिन्न योजनाओं के तहत अनुदान प्रदान कर रही है। उपायुक्त अपराजिता ने बताया कि फलों के नए बाग लगाने पर 24,500 से 1,40,000 रुपये प्रति एकड़ तक अनुदान दिया जाएगा। सब्जियों की एकीकृत खेती पर 15,000 रुपये प्रति एकड़ तथा अनुसूचित वर्ग के किसानों को 25,500 रुपये प्रति एकड़ की सहायता मिलेगी। मसाला फसलों पर 15,000 से 30,000 रुपये, फूलों की खेती पर 8,000 से 40,000 रुपये तथा खुशबूदार पौधों पर 8,000 रुपये प्रति एकड़ अनुदान निर्धारित किया गया है। डीसी ने बताया कि योजना के तहत अधिकतम पांच एकड़ तक ही सहायता प्रदान की जाएगी और अनुदान की राशि सीधे किसान के बैंक खाते में स्थानांतरित की जाएगी। इच्छुक किसान ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’ और होर्टनेट पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें