कैथल। रामथली गांव स्थित सरकारी पानी की टंकी से चोर बिजली सप्लाई का तार चुराकर ले गए। यह वारदात 22 जुलाई की रात को अंजाम दी गई। रामथली निवासी साहब सिंह ने गुहला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोर टंकी से सबमर्सिबल पंप की करीब 6500 रुपये मूल्य का तार काटकर ले गए। इससे पानी आपूर्ति भी बाधित हो गई। मुख्य सिपाही विजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की बात कही है। संवाद