कैथल। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट (एसडीयू) ने थाना सीवन क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक बोलेरो गाड़ी से शराब की बड़ी खेप के साथ एक आरोपी को काबू किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त गाड़ी जब्त कर ली है। एसडीयू प्रभारी एसआई रमेश कुमार के नेतृत्व में एएसआई रामेहर, एएसआई संदीप कुमार और सिपाही कुलदीप सिंह की टीम कांगथली बस अड्डा के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर भूना रोड पर गोशाला के निकट नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान भूना की ओर से आ रही बोलेरो गाड़ी को रोका गया, जिसमें सवार निढ़ाना, जिला जींद निवासी बिजेंद्र सिंह को काबू कर लिया गया। जांच में गाड़ी से 43 पेटियों में 516 बोतल देशी शराब व 3 पेटियों में 36 बोतल अंग्रेजी शराब, कुल 552 बोतल बरामद की गईं। आरोपी के खिलाफ थाना सीवन में केस दर्ज कर किया है। संवाद