संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। किठाना में किसानों की सुविधा के लिए सब यार्ड बनाया जाएगा, जिसकी अधिसूचना जारी हो चुकी है। यह जानकारी महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने दी है।
उन्होंने बताया कि इस सब यार्ड के बनने से आस-पास के किसानों, व्यापारियों व मजदूरों को सीधा लाभ मिलेगा। बताया कि गांव किठाना में खरीद केंद्र चल रहा था। इसके स्वरूप को बदलकर सब यार्ड बनाया जाएगा। महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने बताया कि आस-पास के क्षेत्रों से किसानों की यह बहुत पुरानी मांग थी, जिसे पूरा किया गया है। प्रदेश सरकार किसानों के हितों में निरंतर कार्य कर रही है। राज्य में 14 फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है।
उन्होंने बताया कि सब यार्ड में सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी तथा गांव के साथ-साथ आस-पास के गांवों के किसानों को अपनी फसल बेचने में और अधिक सुविधा मिलेगी।
महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि जिले में पाई मंडी क्षेत्र से राजौंद मार्केट क्षेत्र में 23 गांवों को शामिल किया गया है। इस संबंध में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने अधिसूचना जारी की है। बताया कि पाई मण्डी क्षेत्र से राजौंद मार्केट क्षेत्र में गांव कोटडा, जाखौली, खेडी सिंबलवाली, खेडी रायवाली, तारागढ, नरवल, किच्छाना, सोंगरी, गुलियणा, सेरहदा, फरियाबाद, मंडवाल, बाहलंग, कलेसरा, बीर‘-बांगडा, बिरथे-बाहरी, राजौंद, खुरडा, माजरा-रोहडा, किठाना, संतोख माजरा और नीमवाला शामिल है।