इंदिरा गांधी महिला कॉलेज ने अपनी दूसरी कट ऑफ जारी की
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इंदिरा गांधी महिला कॉलेज ने वीरवार को अपनी दूसरी कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी। दूसरी कट ऑफ में छात्राओं को बड़ी राहत मिली है।
बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएससी कंप्यूटर, बीएससी नॉन मेडिकल में कई वर्गों की लिस्ट तक लगाने की जरूरत नहीं पड़ी। जितने विद्यार्थियों के आवेदन आए थे, उनको दाखिला दे दिया गया। बीएससी कंप्यूटर में केवल सामान्य वर्ग की ही कट ऑफ बहुत कम प्रतिशत पर लगाई पड़ी।
वहीं नॉन मेडिकल व बीकॉम में भी छात्राओं को बड़ी राहत मिली है। प्रिंसिपल डा. साधना ठुकराल ने बताया कि पहली कट ऑफ के मुकाबले दूसरी कट ऑफ में छात्राओं को बड़ी राहत मिली है। जिन छात्राओं को नाम दूसरी कट ऑफ में आया है वह 12 जुलाई तक दाखिल ले सकती है।