कैथल। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नैना धौंस में गरीब व कमजोर विद्यार्थियों के उत्थान के लिए सेमिनार का आयोजन किया। इसमें बतौर मुख्यातिथि पहुंचे सतीश भारद्वाज ने कहा कि छात्रवृत्ति योजना की मदद से विद्यार्थी भविष्य में इतिहास रच सकते हैं।
सतीश भारद्वाज ने बच्चों को कहा कि शिक्षा एक ऐसा शस्त्र जो हमारी हर प्रकार से रक्षा करता है। शिक्षा ही हमारे लिए उज्वल भविष्य के द्वार खोलती है। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की सहायता के लिए इस योजना का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम है और जिन्होंने 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, दूसरी ओर 10वीं में छात्रों के लिए कोई अंक सीमा नहीं तय की गई है, लेकिन वे छात्र किसी सरकारी या निजी आईटीआई या पॉलिटेक्निक संस्थान में नामांकित होने चाहिए।
प्रधानाचार्य राजेंद्र गर्ग ने सतीश भारद्वाज और उनकी टीम का जोरदार स्वागत किया। गर्ग ने कहा कि विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ जरूर उठाना चाहिए। क्योंकि जिन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ मिलता है, वह भविष्य में अवश्य ही इतिहास रचते हैं।
कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक भारत भूषण, बलवान सिंह, रजनीश शर्मा, सुमन तंवर, अशोक कुमार, कृष्ण शर्मा, सुमन रानी, विजेंद्र सिंह, राहुल शर्मा, रोहित शर्मा, रामपाल सिंह, रविंद्र सिंह, योगेश, शमशेर सिंह उपस्थित रहे। संवाद