फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छात्रों को नियमित कक्षाएं लगाने और अनुशासन बनाए रखने का दिया संदेश

विज्ञापन
दीक्षा आरंभ ओरिएंटेशन कार्यक्रम में भाग लेते विद्यार्थी। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, गतिविधियों और सुविधाओं से परिचित करवाने के लिए दो दिवसीय दीक्षा आरंभ ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान अश्विनी शोरेवाला और प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल के मार्गदर्शन में हुआ। 31 अगस्त को कला और 1 सितंबर को वाणिज्य और विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग सत्र आयोजित किए गए।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने विद्यार्थियों को नियमित कक्षाएं लगाने और अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार परीक्षा में बैठने के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होंने रैगिंग के प्रति जीरो टॉलरेंस, महिला सम्मान, नशे से दूरी और कॉलेज संपत्ति की सुरक्षा पर भी जोर दिया।
डॉ. जयवीर धारीवाल ने पहली बार शुरू किए गए मेंटर-मेंटी समूह की जानकारी दी। प्रत्येक 30 से 40 विद्यार्थियों के समूह के लिए एक मेंटर नियुक्त होगा जिससे विद्यार्थी अपनी शैक्षणिक समस्याओं पर मार्गदर्शन ले सकेंगे। इस दौरान एनएसएस, एनसीसी, ईआरपी, पुस्तकालय, यूथ रेडक्रॉस, सांस्कृतिक गतिविधियों, खेल, महिला प्रकोष्ठ, मानसिक स्वास्थ्य और छात्रवृत्ति सहित विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी गई। उपप्राचार्य डॉ. राजबीर पराशर ने विद्यार्थियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में कला संकाय के करीब 450, वाणिज्य के 200 और विज्ञान संकाय के 225 विद्यार्थी उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ. एसपी वर्मा, डॉ. नरेश कुमार, डॉ. विकास भारद्वाज और डॉ. रितु वालिया ने किया।

दीक्षा आरंभ ओरिएंटेशन कार्यक्रम में भाग लेते विद्यार्थी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें