फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खुली जीप में विद्यार्थियों को बैठा निकाला जुलूस

Tue, 19 May 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हासिल करने वाले बच्चों का गांव शिमला में निकाला जा रहा विजयी जलूस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीमला के विद्यार्थियों के 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर ग्रामीणों ने गांव में विजयी जुलूस निकालकर उनका सम्मान किया। परीक्षा में अव्वल रहने वाले छात्र-छात्राओं को पगड़ी पहनाकर खुली जीप में खड़ा किया गया और पूरे गांव में सम्मानपूर्वक जुलूस निकाला गया।

जुलूस में डीजे और दर्जनों ट्रैक्टर शामिल रहे। इस दौरान विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया तथा डीजे की धुनों पर जमकर नृत्य किया। गांव में मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान को लेकर उत्सव जैसा माहौल दिखा।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य रश्मि भारद्वाज ने कहा कि सरकारी स्कूलों में योग्य अध्यापक और शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं। यदि छात्र-छात्राएं शिक्षकों के साथ समर्पण से पढ़ाई करें तो परीक्षा परिणाम अपेक्षा से कहीं बेहतर आ सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 10वीं में आर्यन ने 483 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। दिव्या ने 479 अंक लेकर दूसरा और साक्षी ने 474 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, 12वीं में छात्रा सिनाक्षी ने 481 अंक हासिल कर खंड कलायत में प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोविंद और मुस्कान ने 462 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान तथा तनु ने 458 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें