फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशा मुक्ति अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

विज्ञापन
नशा मुक्ति अभियान के तहत बच्चों को जागरूक करते हुए।
विज्ञापन
गुहला चीका। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगोंध में जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशन और खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र पाल के नेतृत्व में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। अभियान का संचालन खंड नोडल अधिकारी बूटा सिंह और विद्यालय नोडल अधिकारी रविंद्र सिंह की ओर से किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों विद्यार्थियों, समस्त विद्यालय स्टाफ और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, स्वास्थ्य व समाज पर पड़ने वाले इसके दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई और नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। सभी ने नशा मुक्त भारत – विकसित भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाने और स्वयं नशे से दूर रहने की शपथ ली। प्रधानाचार्य संजय सिंह ने कहा कि नशामुक्त युवा ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। सभी विद्यार्थियों से शिक्षा, खेल एवं नैतिक मूल्यों को अपनाकर समाज के लिए प्रेरणा बनने का आह्वान किया।

नशा मुक्ति अभियान के तहत बच्चों को जागरूक करते हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें