फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विद्यार्थियों को दी नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी

Wed, 01 Oct 2025 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। उच्चतर शिक्षा विभाग के दिशा निर्देशानुसार श्री कपिल मुनि राजकीय महिला महाविद्यालय कलायत में ड्रग अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय युवा वर्ग और नशा रखा गया था। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। वक्ताओं और छात्राओं ने भाषण के माध्यम से समाज में बढ़ रहे नशे के कारणों पर वक्तव्य प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि मानसिक तनाव समेत ऐसे कई कारण है जो नशे के प्रचलन को बढ़ा रहे हैं और हमारी युवा पीढ़ी इसका शिकार हो रही है। युवाओं में असफलता भी नशे का एक प्रमुख कारण है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सुनील गर्ग ने कहा कि उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से विभिन्न शिक्षण संस्थानों में चलाई जा रही यह मुहिम युवाओं को नशे से दूर करने का प्रयास है। युवा देश का भविष्य है पर अधिकतर युवा वर्ग विभिन्न नशीले पदार्थों का सेवन कर अपने जीवन को बर्बाद कर रहा है। प्राचार्य ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम करवाने के पीछे हमारा उद्देश्य महाविद्यालय की छात्राओं के साथ समाज के अन्य लोगों को भी नशीले पदार्थों के सेवन के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर ड्रग्स अवेयरनेस सेल प्रभारी प्राध्यापिका रीतू देवी ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है जो व्यक्ति के सिर्फ शारीरिक हानि ही नहीं उसको आर्थिक व मानसिक हानि भी पहुंचाता है। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉक्टर कविता रानी ने किया।
विज्ञापन


30केएलटी47: कार्यक्रम में नशे पर अपना वक्तव्य रखती छात्रा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें