फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विद्यार्थियों को यातायात नियम, आत्मरक्षा और कानूनों की दी जानकारी

Sat, 20 Dec 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
Iसंवाद न्यूज एजेंसीI
विज्ञापन

Iकैथल। बाल विकास ग्लोबल स्कूल तितरम में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि डीएसपी क्राइम सुशील प्रकाश ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों, व्यक्तिगत सुरक्षा, कानूनों और नशा उन्मूलन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट जीवन रक्षा कवच है।
I
Iउन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों की अनदेखी जानलेवा हो सकती है। दोपहिया चलाते समय हेलमेट और कार चलाते समय सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से पहनना चाहिए। उन्होंने कहा कि इनका उपयोग कानूनी बाध्यता ही नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक कवच है।
विज्ञापन

I
Iउन्होंने विद्यार्थियों को ओवरस्पीडिंग, नशे में वाहन चलाने और बिना लाइसेंस ड्राइविंग के जोखिमों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि छोटी-सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है, इसलिए यातायात नियमों का पालन हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
I
Iछात्राओं को दी अधिकारों की जानकारी, दुर्गा शक्ति और 112 की तुरंत लें मदद
I
Iकार्यक्रम के दौरान छात्राओं को उनके अधिकारों और उपलब्ध कानूनी सहायता से अवगत करवाया गया। डीएसपी ने बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या हिंसा की घटना होने पर तुरंत सूचना दें।
I
I
I
Iयह भी जानें
I
Iआपातकालीन नंबर 112
I
Iदुर्गा शक्ति हेल्पलाइन का उपयोग कर मदद ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि किसी घटना को छिपाने से समस्या बढ़ती है, जबकि समय पर शिकायत से पीड़ित की सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
I
I
I
Iनशा युवाओं का भविष्य खत्म करता है, जानकारी तुरंत 1933 पर दें
I
Iविद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभाव समझाए गए। उन्होंने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति का बल्कि पूरे परिवार और समाज का भविष्य नष्ट कर देता है। नशा सेवन या तस्करी से संबंधित किसी भी सूचना को पुलिस हेल्पलाइन 1933 पर तुरंत साझा करने की अपील की गई।
विज्ञापन

I
I
I
Iलक्ष्य निर्धारित करें, सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें
I
Iकार्यक्रम में डीएसपी ने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के बिना व्यक्ति दिशाहीन हो जाता है। युवा पढ़ाई, खेल और अन्य क्षेत्रों में मेहनत और सकारात्मक सोच अपनाकर आगे बढ़ें और अपने माता-पिता तथा समाज का नाम रोशन करें।I
II
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें