विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई।
कैथल। डीएसपी ट्रैफिक सुशील प्रकाश की अगुवाई में ट्रैफिक एसएचओ इंस्पेक्टर नरेश कुमार की टीम ने ढांड रोड स्थित जेनिसिस कोचिंग सेंटर में विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों की पालना करने बारे जागरूक किया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को यातायात संकेतों, हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग, ओवर स्पीडिंग, नशे में वाहन चलाने तथा मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने जैसी खतरनाक आदतों से बचने की सलाह दी। कार्यक्रम में डॉ. विनय गुप्ता ने विद्यार्थियों को मोबाइल के जीवन पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया। इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे खुद भी ट्रैफिक नियमों की पालना करें और परिवार व मित्रों को भी इसके लिए प्रेरित करें। संवाद