फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कवि सुरेश कुमार जींद में सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/जींद। जींद की हिंदी साहित्य प्रेरक संस्था की ओर से संस्था के 65वें स्थापना दिवस पर आयोजित सम्मान-समारोह में कैथल के कवि सुरेश कुमार कल्याण को सम्मानित किया गया है। संस्था की ओर से उन्हें श्रीमती गुलाबो देवी-जयसिंह साहित्य रत्न सम्मान से नवाजा गया। हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी पंचकूला के हिंदी एवं हरियाणवी प्रकोष्ठ के निर्देशक डाॅ. धर्म देव विद्यार्थी ने उन्हें सम्मान प्रदान किया । ये कार्यक्रम नारनौंद के अमर दीप सिंह के सौजन्य से आयोजित किया गया था। सुरेश कुमार कल्याण को अंग-वस्त्र पहनाकर , प्रशस्ति-पत्र, बेड शीट और संस्था की पुस्तक बढ़ते कदम भाग-तीन भेंटकी गई। इस मौके पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष रामफल खटकड़, संस्था की वर्तमान अध्यक्ष शकुंतला काजल और कविराज रामकुमार भारतीय अलेवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें