फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्कूलों में विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों से मोहा मन

Sun, 02 Feb 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिलेभर के विभिन्न स्थानों में वसंत पंचमी के उपलक्ष्य में आयोजन किए गए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्योंग में रंगोली, पेंटिंग प्रतियोगिता व पतंगबाजी हुई। छठी से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में करीब 90 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में कक्षा छह से 12 में प्रियंका प्रथम, आरती द्वितीय व कोमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यकारी प्रधानाचार्य नीतू गर्ग ने कहा कि वसंत पंचमी का त्योहार वसंत ऋतु में मनाया जाता है, जब फूलों पर बहार, जौ और गेहूं की बालियां खिलने लगती हैं, खेतों में सरसों और आमों के पेड़ों पर बौर आने लगते हैं, तब वसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इन दिनों हर तरफ तितलियां मंडराती हुए दिखाई देने लगती हैं।
विज्ञापन


भारतीय पंचांग में छह ऋतुएं मानी गई हैं। इनमें से एक वसंत को ऋतुओं का राजा कहा जाता है। यह त्योहार फूलों के खिलने और नई फसल के आने का त्योहार है। इस अवसर पर मीना रानी, डिम्पल रानी, अनूप धीमान, निशांत सिंह उपस्थित रहे।

वहीं, गायत्री स्कूल में वसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने सुंदर कविताएं सुनाकर सभी का मन मोह लिया। मां शारदे गीत ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। प्रधानाचार्या वनिता गुप्ता ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सीवन के स्टेपिंग स्टोन इंटरनेशनल स्कूल में वसंत पंचमी का पर्व मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक शैली मुंजाल ने किया। सबसे पहले मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई व बच्चों ने गायत्री मंत्र का उच्चारण किया। मुंजाल ने सभी बच्चों व स्टाफ सदस्यों को वसंत पंचमी पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर स्कूल में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन किया। स्कूल में सुलेख, कविता लेखन व पोस्टर बनाना मुख्य विषय रहे।

किठाना पब्लिक स्कूल किठाना में वसंत पंचमी का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राएं पीले वस्त्र धारण कर विद्यालय पहुंचे और पीले रंग के व्यंजनों को अपने टिफिन में लेकर आए। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन से हुई। प्रधानाचार्या डय सुमन ढांडा और सभी शिक्षकों ने मां सरस्वती की आराधना की।
विज्ञापन


आदर्श स्कूल जखौली में विद्यालय को फूलों और रंगोली से सजाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। प्रधानाचार्य ओपी शर्मा ने कहा कि वसंत पंचमी ज्ञान और कला की देवी मां सरस्वती की आराधना का पर्व है। उन्होंने छात्रों को शिक्षा, संस्कार और नैतिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में छात्रों ने भजन, नृत्य और कविताओं की सुंदर प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय के शिक्षकों और प्रबंधन समिति ने इस आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम का समापन मां सरस्वती की आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस दौरान स्कूल स्टाफ सदस्य मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें