कैथल। आरकेएसडी स्कूल में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। 10वीं व 12वीं का परिणाम शत प्रतिशत रहा। 12वीं में 30 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए और 102 छात्रों ने मेरिट प्राप्त की तथा 10वीं में 25 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
विद्यार्थियों को उनके शानदार प्रदर्शन पर बधाई देने व भविष्य के लिए उन्हें प्रेरित करने के लिए अभिनंदन समारोह मनाया। इसमें 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक समिति के चेयरमैन अश्विनी शोरेवाला, उपप्रधान श्याम बंसल, जनरल सेक्रेटरी पंकज बंसल व समिति के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
चेयरमैन अश्विनी शोरेवाला और प्रधानाचार्या प्रीति शर्मा ने सभी बच्चों को अपनी शुभकामनाएं देकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। संवाद