फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कन्या स्कूल सीवन में 10वीं का परिणाम रहा शानदार

Wed, 15 May 2024 05:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन का 10वीं कक्षा का बोर्ड परीक्षा का परिणाम बहुत ही शानदार रहा। प्रधानाचार्य धर्मपाल सहारण ने बताया कि स्कूल की 35 छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करके मेरिट में स्थान पाया तथा 67 छात्राओं ने 60 प्रतिशत से 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम श्रेणी प्राप्त की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 10वीं में भारती ने प्रथम, मेघा ने द्वितीय तथा रोहिणी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सहारण ने 10वीं कक्षा की सभी सेक्शन इंचार्ज को तथा सभी प्राध्यापक व प्राध्यापिकाओं को एवं सभी छात्राओं, उनके अभिभावकों को शानदार परिणाम के लिए बधाई दी। मेरिट सूची में शामिल छात्राओं को सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर बीना शर्मा, वर्षा रानी व गोल्डी गुप्ता, लवेल सिंह, सुरेश सैनी, सतबीर सिंह, अमनदीप कौर, नीतू, रेखा, डॉ. भूपिंद्र कौर, डॉ. वत्सला मोहन, ज्योति गाबा, कविता, नीना और रेनू शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें